फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा बजट 25 तक खर्च कर काम कराएं

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य को गति प्रदान करने के लिए रोजगार सेवकों व सचिवों की बैठक ब्लाक के सभागार में हुई। इस दौरान मनरेगा के खातों में 1 अप्रैल 2012 को पड़ी धनराशि को 25 मई तक हर हाल में खर्च करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय सदर में बीडीओ साधना दीक्षित ने रोजगार सेवकों के रिकार्ड चेक किए। इसमें जाब कार्ड व रजिस्टर अधूरे पाए। बीपीएल नंबर मजदूरों के चढ़े नहीं पाए। इस पर तीन दिन में हर हाल में सुधार को कहा। नौ मई को दुबारा रजिस्टर चेक कराएं। गड़बड़ी मिली तो संबंधित रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह खातों में पड़ा मनरेगा का धन और लेबर बजट भी हर हाल में 25 मई तक खर्च करें। जिन रोजगार सेवकों का स्टीमेट नहीं बने हैं, वे तैयार कर लें। कार्य से पहले स्थल का फोटोग्राफ अवश्य कराएं। इससे पता चले कि उक्त स्थान पर मनरेगा के तहत काम किया गया है। मनरेगा मजदूरों के जाबकार्ड और उनकी फोटो फीडिंग कंप्यूटर पर करवा ली जाए। 10 तारीख से ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें होंगी। इसमें होने वाले विकास कार्यों पर चरचा की जाए। ग्रामीणों से भी काम के बारे में पूछें। इसी बैठक में सोशल आडिट भी किया जाएगा, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचेंगे। पत्रावलियां तैयार रखें। आडिट में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीओ ग्रीश चंद्र द्विवेदी, शिव मूर्ति पांडेय, गुरुबक्श सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, संदीप कुमार, रामानंद सिंह, मदन मोहन, नसीमुद्दीन, केपी सिंह, बलराम, छोटी बिटिया आदि सचिव व रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें