फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों को उधार देना भारी पड़ा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ससुराल वालों को उधार देना दामाद को महंगा पड़ गया। उधारी मांगने में पहले तो वह ससुराल वालों से पिट गया और पत्नी भी अपना सारा सामान और जेवर समेट कर मायके चली गई। घटना नगर के मोहल्ला बजरिया की है। दामाद ने अपने ससुर और सालों के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने व जानमाल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी अमित कुमार पुत्र गंगाशंकर ने अपने ससुर रामपाल व दो सालों सुनील व पवन के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी विनीता उर्फ संतोषी पुत्री रामपाल निवासी महाराणाप्रताप नगर सैयद वाली गली एटा के साथ हुई थी। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। इसके बाद उसके ससुर रामपाल ने रुपए उधार लिए थे। जब उसने उन रुपयों का तगादा किया तो अनबन हो गई। पत्नी भी घर से सारा सामान, नकदी व जेवर लेकर चली गई। विदाई और रुपए वापसी के लिए उसने मुकदमा किया तो ससुराल वालों ने उसकी दुकान पर आकर मारपीट की। यहां तक कि ससुराल वालों ने पेशबंदी में उसके खिलाफ दहेज का मुकदमा कर दिया। उसने अपनी तथा मां की जमानत करा ली। वह 24 फरवरी की दोपहर तकरीबन ढाई बजे वह अपने खेतों से होकर कालिका देवी मंदिर के पास वाली कच्ची सड़क से आ रहा था, तभी पीछे से ससुर और दोनों साले बाइक से आए और जानमाल की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह उसे बचा कर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें