फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर लिए अभियुक्त की निशानदेही पर सरफोश बरामद

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्र कारखानों से चुराया गया माल कहां-कहां बेंचा गया, इसका जवाब तलाशने के लिए पुलिस टीम जुट गई है। इस मामले में अदालत में हाजिर होने वाले एक अन्य अभियुक्त को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान एक 25 किलो का तांबे का सरफोश बरामद भी हुआ।
विज्ञापन

संदल कारखानों में हुई चोरियों में शामिल फन्नू पुत्र जंगला निवासी मझपुरवा गुरसहायगंज को पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में अज्ञात चोर के तौर पर शामिल किया है। दबिश के दौरान वह भाग निकला था। बाद में उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस टीम उसे रिमांड पर लेकर बुधवार को छापेमारी में जुटी। एसआई अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उससे पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर एक सरफोश बरामद किया। यह सरफोश भाजपा नेता एवं इत्र व्यापारी मुहल्ला पठकाना निवासी अमित दुबे आशू के कारखाने से चोरी किया जाना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें