फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेंपो खड्ड में गिरा, नौ लोग घायल

Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानसराय/अमोलर (कन्नौज)। क्षेत्र के कपूरापुर के पास तेज रफ्तार टेंपो खड्ड में गिरने से नौ लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप घायल तीन किसानों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां से एक घायल को कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर निवासी सत्यवीर (40) पुत्र बलवंत, राजेश (41) पुत्र रामसिंह, विकास (20) पुत्र वीरबहादुर, राजीव उर्फ कल्लू (25) पुत्र जदुनाथ, विनोद (20) पुत्र साधू सिंह, हरिभान सिंह (35) पुत्र विक्रम सिंह, नरेशसिंह (46) पुत्र बादशाह सिंह, गोवर्धन सिंह (42) पुत्र चेतराम, दद्दा सिंह (50) पुत्र छोटे सिंह बुधवार की देरशाम कानपुर मंडी में आलू बेचकर लौट रहे थे। तिर्वा-कपूरापुर मार्ग पर टेंपो से घर लौट रहे थे। तभी कपूरापुर गांव में तालाब के पास टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। इससे सवार सभी सवारियां घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल राजेश, सत्यवीर व विकास को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश को कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें