फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से दुकान जल कर राख

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जल कर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड के जवान इलाकाई लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल हो पाए।
विज्ञापन

मोहल्ला बजरिया निवासी मुकेश बाथम व अखिलेश बाथम की रोडवेज बस स्टैंड के पास बिजली के उपकरणोें की दुकान है। गुरुवार रात करीब 11 बजे दुकान के अंदर से धुआं निकलते देख आस-पड़ोस के लोगों ने दुकान मालिकको इसकी जानकारी दी। आनन फानन मुकेश व उनके परिजन दुकान पर पहुंचे। इस बीच वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई। दुकान के अंदर से धुआं और आग की लपटें निकल रही थी। भीड़ आग बुझाने में जुट गई। लोगों ने किसी तरह दुकान का शटर खोला। इस बीच सूचना मिलते ही करीब आधा घंटे के बाद फायरबिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने में जुटी फायरबिग्रेड को उस समय निराशा हुई जब दमकल टैंक में पानी खत्म हो गया। तत्काल फायरबिग्रेड टीम ने गाड़ी ले जाकर पानी की व्यवस्था करने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच लोगों की भीड़ आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग की ऊंची उठती लपटों से लोगों की हिम्मत दुकान के पास तक जाने की नहीं हो रही थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग बुझाई जाती तब तक दुकान में रखे पंखा, मिक्सी, गीजर और केबिल आदि लाखों रूपये का बिजली का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया बैंक में जमा करने के लिए दुकान की गोलक में रखी 75 हजार रूपये की नकदी भी जलकर स्वाहा हो गई।

इंसेट
धोखा दे गई फायरबिग्रेड
छिबरामऊ। पहले तो सूचना के आधा घंटे बाद फायरबिग्रेड मौके पर पहुंची और कुछ ही देर बाद दमकल का
पानी खत्म हो गया। फायरकर्मियों की लापरवाही को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद फायर टैंक मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर पानी की बौछार हो पाई थी तभी टैंक पानी खत्म होने से खाली हो गया। फायरकर्मी पुन:टैंक भरने के लिए चले गए। आधा घंटे बाद वापस आकर दोबारा आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें