फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू कराने में छूटा पसीना

Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात और सिविल पुलिस ने शहर में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मुख्य मार्गों को वन-वे किया। वन-वे ट्र्रैिफक सिस्टम को लागू करने में पुलिसकर्मियों को पसीना छूट गया। मुख्य मार्ग पर जबरन घुसने पर पुलिस के जवानों की वाहनसवारों से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एके जैन ने शुक्रवार को यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस को लाखन चौराहे पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए वनवे सिस्टम को सख्ती से लागू करने का फरमान सुनाया। इस दौरान मकरंदनगर से तलैया चौकी तक जाने वाले टेंपो मुन्ना भइया चौराहे से मुड़कर निकले। वहीं वापसी में टेंपो लाखन चौराहे से होकर मकरंदनगर आए, लेकिन उन्हें लाखन चौराहे पर खड़े होकर यात्रियों को बैठाने की इजाजत नहीं दी गई। खड़े होने वाले यात्रियों को भी मुन्ना भइया चौराहे पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसी तरह मकरंदनगर से लाखन चौराहा होते हुए कोतवाली की ओर आने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। यदि किसी को कार लेकर मिठाई वाली गली की ओर आना है तो वह सरायमीरा कन्नौज मार्ग से होकर ही निकलेगा। इस मार्ग पर भी ग्वालमैदान में केके कालेज के सामने बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। दोपहर बाद से वन वे व्यवस्था के अनुपालन में करीब दो दर्जन उप निरीक्षकों व कांस्टेबलों को लगाया गया था। पहले दिन कई वाहन चालकों ने वनवे मार्ग पर घुसने का प्रयास किया, जिससे पुलिस की उनसे नोकझोंक हुई।
कई पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को अपने लिए मुसीबत माना। वहीं कुछ ने कहा, नई व्यवस्था कुछ दिन में बेहतर ढग से लागू की जाएगी। वाहन सवार नियमों का पालन करने लगेंगे। उधर एसपी का कहना है कि कुछ दिन बाद शहर के बाजार स्थित मार्गों पर खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों के चालान काटे जाएंगे। क्रेन से वाहन खिंचवाकर कोतवाली में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें