फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महिला ने न्यायालय के आदेश पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चारों आरोपी औरैया जनपद के निवासी हैं ।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कुतलूपुर निवासी शशि पत्नी धर्मपाल ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले के नत्थू सिंह के रिश्तेदार हंशू पुत्र जहान सिंह से उनकी पहचान हो गई थी। उससे अपने बेटे विकास की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। उसने 15 मई 2014 को नौकरी लगवाने के एवज में दो लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे। इस पर औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के चिंता नगला निवासी हंशू, उसकी मां सुशीला देवी, बहन अविता, भाई सीटू ने लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही जान से मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें