फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को डाटा फीडिंग का दिया प्रशिक्षण

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। बीआरसी तिर्वा में सोमवार की दोपहर एकीकृत जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के तहत उमर्दा ब्लाक के शिक्षकों व हेड टीचरों को जानकारियां उपलब्ध कराई गई। उन्हें डाटा फीडिंग के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी राजीव गंगवार ने बताया कि इस प्रणाली के तहत दिए गए फार्म में अपने-अपने विद्यालयों से संबंधित डाटा अंकित किए जाने हैं। फार्म को सही ढंग से भरकर बाद में बीआरसी केंद्र पर जमा करना है। जिला कोआर्डीनेटर जय सिंह व रंजीत कुमार ने बताया कि फार्म में विद्यालय के भवन की स्थित शौचालय, हैंडपंप कितने शिक्षक तैनात है, कितनी छात्र संख्या है। इन सबके आंकड़े फीड किए जाने हैं। उमर्दा के खंड शिक्षाधिकारी प्रवीन दीक्षित ने कहा कि सभी टीचर अपने-अपने फार्मो को सही ढंग से भरें, किसी तरह की त्रुटि न होने दें। फार्म में विद्यालय का नाम ग्रामसभा व मजरे का नाम, विद्यालय का पिन कोड, शैक्षिक मंडल, विधानसभा क्षेत्र का भी भरा जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह, राधेलाल यादव, बीना द्विवेदी, छेदीलाल, धमेंद्र यादव, राजेश यादव, ब्लाक समन्वयक व सह ब्लाक समन्वयक सहित कई हेड टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें