कन्नौज। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिले के पांच विकास खंडों की 64 ग्राम सभाओं में वित्तीय वर्ष 2013-14 में कराए गए विकास कार्यों का सोशल आडिट कराने के आदेश दिए हैं। सोशल आडिट 16 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सोशल आडिट टीम गांव-गांव जाकर विकास कार्यों की हकीकत देखेगी। इस दौरान मिली गड़बड़ियों के लिए दोषी प्रधान और सचिव से लेकर अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
डीएम ने सोशल आडिट ग्राम सभा की बैठक में प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व अन्य कार्यदाई संस्थाओं से जुड़े अफसरों और कर्मचारियों के मौजूद रहने पर जोर दिया है। जिला स्तर से नामित
जिला स्तरीय अधिकारी पर्यवेक्षक रहेंगे। सोशल आडिट ग्राम सभा का ड्राफ्ट प्रतिवेदन सोशल आडिट टीम तैयार कर खुली बैठक में इस पर बिंदुवार चर्चा करेगी। जरूरत पड़ने पर सोशल आडिट टीम को पुलिस फोर्स मुहैया कराने की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष के जरिए बीडीओ को सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने ब्लाक के सोशल आडिट कोआर्डीनेटर को सोशल आडिट के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा है, ताकि कठिनाई या शंका का फौरन समाधान किया जा सके। वर्ष 2013-14 में मनरेगा से जुड़े समस्त अभिलेख ग्राम सभा की खुली बैठक के 15 दिन पहले सोशल आडिट टीम को उपलब्ध कराना जरूरी है। सीडीओ और पांचों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सोशल आडिट पूरा कराने के लिए कहा गया है। छिबरामऊ ब्लाक : घिलोईखास, लोकपुर, मुड़िया, धरनीधरपुर नगरिया, हमीरपुर, हरिबल्लभपुर, प्रेमपुर, बेहटाखास, खल्लारूपमंगदपुर, महमूदपुर जागीर, सलेमपुर, असालताबाद, सरायदायमगंज, कल्यानपुर।हसेरन ब्लाक : कांकरकुई, खिरिया, कुंवरपुर काशीदीन, लाख, अलीनगर, खरगपुर विलंदपुर, गोपालपुर, रेरीरामपुर, रौंसा, सकतपुर, जरिहापुर, बरियामऊ।
कन्नौज : मेहंदीपुर, सलेमपुर ताराबांगर, महाबलीपुर, रामपुर मजरा गंगधरापुर, महमूदपुर पैठ, महमूदपुर वीजा, देवकली बांगर, जलालपुर अमरा, पचोर, तहसीपुर, चौराचांदपुर, तेरामल्लू, रजईमऊ राजा, भवानीपुर प्रताप। सौरिख : नगला खेमकरन, डडौना, वीरपुर, कुतुबपुर, दौलताबाद, कबीरपुर, शरीफाबाद, जाफराबाद, ईजलपुर, दिलावलपुर, मुर्रा, ग्यासपुर, कटिघरा, सरायठेकू।तालग्राम : सकरहनी, असौलिया, नरुइया, तेराजाकेट, रजलामऊ, माधौनगर, पनगवां, बबरापुर मकदूमपुर, ब्राहिमपुर निजामपुर, बरौली, सिंहनापुर, रौरा, महोना, चंदपुरा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार व जल निगम के एक्सईएन राजेंद्र सिंह छिबरामऊ, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहन कुमार व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्रभान सिंह हसेरन, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम व सहायक निदेशक बचत लक्ष्मीनरायन गौतम कन्नौज, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल व जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां रामनिवास यादव सौरिख और जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार और आरईडी के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह को तालग्राम का पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।