फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही, बीडीओ को चेतावनी

Sun, 14 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। खंड विकास अधिकारी इन पर शिकंजा कस पाने में नाकाम साबित हो रही हैं। समीक्षा के दौरान सदर ब्लाक की स्थिति डांवाडोल मिलने पर सीडीओ उदयराज यादव ने बीडीओ सदर साधना दीक्षित को कठोर चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ के अनुसार सदर ब्लाक में 9 सितंबर तक महिला श्रमिकों का पंजीकरण मात्र 5.73 फीसदी हो सका है। इसी तरह अनुसूचित जाति के श्रमिकों का 44.66, पूर्ण कार्यों के फोटो अपलोडिंग की स्थिति 79.23 फीसदी, जारी मस्टर रोल के सापेक्ष भरे गए मस्टर रोल का प्रतिशत 92.8 वहीं कार्य पूर्ण होने का प्रतिशत 84 है। यह स्थिति अत्यंत ही खराब है। इस सूरतेहाल से डीएम को भी अवगत करा दिया गया है। सीडीओ का कहना है कि बीडीओ सदर को पूर्व में चेतावनी जारी करने के बावजूद मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना के जरूरी बिंदुओं पर प्रगति बढ़ाने के लिए समुचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कठोर चेतावनी पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वे विकास कार्यों में विशेष रुचि लें। योजनाबद्ध तरीके से मानक के अनुसार कार्य कराकर प्रगति में सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें