फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जेसीबी व पांच ट्रैक्टर सीज

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी के दौरान ठेकेदार व चालक भाग गए
विज्ञापन

डीएम और खनन अधिकारी को पुलिस ने जांच रिपोर्ट भेजी
सिमरापुर गांव में सरकारी जमीन से कर रहे थे अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरापुर के निकट ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध तरीके से हो रही मिट्टी खनन को रुकवा दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने रात में छापा मारकर खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। पुलिस को देकर चालक व ठेकेदार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

गुरुवार की रात दो बजे के करीब कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव को सूचना मिली कि सिमरापुर गांव में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर करीब ट्रैक्टर व जेसीबी लगाकर अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस पर एसएसआई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आया देख खनन करा रहे ठेकेदार व ट्रैक्टर और जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। वहीं सात ट्रैक्टर लेकर उनके चालक भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर मिली जेसीबी मशीन व पांच ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। इन ट्रैक्टरों व जेसीबी मशीन सीज करने के बाद इनके मालिकों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं मामले में खनन अधिकारी व जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस के अनुसार जल्द ही खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें