फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा पाने के लिए प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ तहसील के गांव सलेमपुर रैपालपुर के किसानों ने आराजी आवंटियों का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान मदनपाल का कहना था कि आराजी सं. 1784 का बहुत बड़ा भाग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में जा रहा है। इस आराजी को भूमि प्रबंध समिति द्वारा कई ग्रामवासियों को आवंटन किया गया था। किसान रामकिशन का कहना है कि आराजी संख्या 1784, 1781 व 1714 के सभी आवंटियों को अधिग्रहण के लिए नोटिस भी जारी हुई। लेकिन कुछ लोगों ने स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से सांठ-गांठ कर सभी पात्र व्यक्तियों का बैनामा न कराकर कुछ लोगों से ही बैनामा कराने का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते अवैध धन का दोहन भी हो सकता है। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है। राजेंद्र सिंह का कहना था कि उक्त आराजी मिनजुमला नंबरानों में तब्दील हो चुकी है और इसका अभी तक कोई सरकारी बंटवारा नहीं हुआ है। इसलिए सभी आवंटी उक्त नंबर के पात्र हैं। इस आराजी का वे लोग बैनामा करने को तैयार हैं। आरोप है कि ज्ञानदेवी पत्नी रामपाल, सुखरानी पत्नी सुदामालाल, रामस्वरूप पुत्र जयलाल सहखातेदार से पैसे लिए हैं। इसके चलते बैनामा नहीं होने दे रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय लेखपाल कई लोगों के बैनामा फीड करा चुका है। किसानों ने इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उक्त आराजी के सभी आवंटियों का अंशानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मौके पर संगीता देवी, कन्हैयालाल, राममूर्ति, विनोद कुमार, महेश, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें