छिबरामऊ (कन्नौज)। बुढ़वा मंगल पर नगर सहित क्षेत्र के भी हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, संगीतमय सुंदरकांड पाठ, श्रीराम संकीर्तन, यज्ञ व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ देर रात तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।
ग्राम नौगाई के संकट मोचन हनुमान मंदिर में पं. मुन्नालाल अग्निहोत्री ने विधिविधान के साथ हनुमानजी की पूजा कराई। यहां पूरे दिन भीड़ लगी रही। देर शाम तक हजारों भक्तों में हलुआ का प्रसाद वितरित हुआ। बाबा की बगिया में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने और भोग लगाने के साथ पूजन आरती का क्रम पूरे दिन चलता रहा। यहां इस बार खन्ना एंड पार्टी मैनपुरी और विकल्प एंड पार्टी इटावा के बीच जवाबी कीर्तन का हुआ। दोनों पार्टियों ने हनुमान चरित्र से जुड़े तमाम प्रसंगों के कीर्तन प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। शाम छह बजे यहां महाआरती का आयोजन किया गया। श्रीबाल हनुमान मंदिर कसावा में पुजारी पंडित स्वामीदयाल द्विवेदी की देखरेख में पंडित वीरचंद्र त्रिपाठी और पं. प्रेमस्वरूप शुक्ला ने हवन पूजन कराया और फिर यज्ञ परिक्रमा के साथ पूर्णाहुति हुई। भक्तों ने प्रसाद छका। बजरंग मंडल द्वारा नगर के लक्ष्मीगेस्ट हाउस में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भानु सिंह चौहान और प्रशांत तिवारी चंदन ने भजन प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी।
शक्तिपीठ गमादेवी मंदिर में आयोजित श्रीराम यज्ञ में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां दक्षिण मुखी हनुमान जी का पूजन मंदिर के पुजारी पं. बनारसीदास शास्त्री, ओमप्रकाश पांडेय, नरेश पाठक, प्रशांत, अभिषेक, सर्वेश, अमित, मुकेश मिश्रा, संदीप सिंह, कौशलेंद्र, नाथूराम और हिमांशु गुप्ता आदि ने किया। शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ।
मोहल्ला तिवारियान में संकट मोचन मंडल ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। धीरज दुबे के भजन आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन, तारा है सारा जमाना राम हमको भी तारो सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार और रतन कुमार मिश्रा ने आरती के बाद प्रसाद वितरित कराया।
नादेमऊ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थिति सदर बाजार के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने गणेश जी तथा हनुमान जी की मूर्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया पूरे दिन भजन तथा भगवत चर्चा होती रही इसके अलावा मढ़पुरा, राजपुर सहित तमाम गांवों में श्र्बुढ़वा मंगल मनाया गया। अशोक कुमार शास्त्री द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। शैलेंद्र सिंह, उमेशचंद्र दुबे, इच्छाराम बाथम, अवध कुमार आदि मौजूद रहे। चपुन्ना प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम रेरी में हनुमान मंदिर पर यज्ञ व सुंदरकांड का पाठ किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। यहां आशुतोष पांडेय, विनोद, संतोष, लालजी दुबे और विशुनदत्त मौजूद रहे।