फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरोरी में पशुओं को लगाए गए टीके

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मृदा जीर्णोद्धार एवं उत्पादका वृद्धि परियोजना के तहत सोमवार को गांव सिकरोरी में इफ्को ने पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें सैकड़ों पशुओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही किसानों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

शिविर में तिर्वा के पशु चिकित्साधिकारी डा. भरत वर्मा ने 256 पशुओं का इलाज कर उन्हें दवा दी। इसके साथ ही शिविर में आसपास के गांवों से आए 136 छोटे-बड़े पशुओं को खुरपका-मुंहपका, गलाघोंटू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए। पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों से जानवरों को शुद्ध पेयजल पिलाने को कहा। उन्होंने नसीहत दी कि पशु को किसी भी दशा में बरसाती घास न खिलाएं। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक एस के राय ने किसानों को मृदा संबंधी बारीकियां बताई। साथ ही हरी खाद के लिए ढैचा, सनई आदि को बोने और उससे होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। विभाग के ही वेदराम यादव ने आलू की खेती को और अधिक लाभकारी बनाने के बारे में बताया। इफ्को प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने समितियों से किसानों को खाद लेने पर बल देते हुए कई विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सहकारी समितियों से कैशमेमो के साथ खाद लेने पर दुर्घटना बीमा के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें