ईंट भट्टों से वसूला जाना है लाखों रुपए का राजस्व
नोटिस भेजने के बाद बी नहीं कर रहे भुगतान-विभाग
ईंट भट्ठा संघ के सचिव बोले, नोटिस मिली ही नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। वाणिज्य विभाग की लापरवाही के कारण समाधान स्कीम धड़ाम हो गई है। विभाग समय से भुगतान न करने वालों को नोटिस देने और इसके बाद भी कोई जवाब न देने पर राजस्व विभाग के द्वारा आरसी जारी करके चुप बैठ गए हैं। वहीं ज्यादातर ईंट भट्टा संचालक कोई नोटिस न मिलने की बात पर कह रहे हैं।
मकरंद नगर स्थित वाणिज्य कर विभाग के अफसरों की माने तो जिले में संचालित 90 के सापेक्ष सिर्फ 25-30 भट्टा संचालकों ने ही समाधान स्कीम के तहत कर अदायगी की है। शेष बकाएदारों ने भुगतान विभाग को अदा नहीं दिया है। भुगतान के लिए नोटिस दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
उधर, ईंट भट्टा संचालक संघ के जिला सचिव त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि विभाग द्वारा संघ के भट्ठों को नोटिस देने की कोई जानकारी उनके पास नहीं है। यदि नोटिस मिली होती तो सभी भट्ठा मालिक समय से भुगतान कर देते। विभाग भट्ठों से उक्त स्कीम के तहत कर छह किस्तों में जमा करता है। विलंब होने पर ईंट भट्टा मलिका ब्याज सहित पैसा अदा करते हैं। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव ने कहा कि अगर वाणिज्य कर विभाग की ओर से समाधान स्कीम के तहत भट्टों को रिकवरी नोटिस के लिए फाइल प्रेषित की गई है तो अविलंब ही राजस्व न चुकता करने वाले भट्टा संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिना अनुमति वाणिज्यिक वाहनों की चेकिंग
कन्नौज। वाणिज्य कर विभाग के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सेक्टर के कुछ अधिकारी गुपचुप ढंग से वाणिज्यिक वाहनों की जांच कर रहे हैं। जबकि शासन की ओर सरायमीरा में वाहन चेकिंग के लिए सचल दल कमिश्नर को नियुक्त किया गया है। सेल्स टैक्स के सचल कमिश्नर अरुणेश कुमार ने बताया कि इटावा परिक्षेत्र की अनुमति पर ही वाणिज्यिक वाहनों की चेकिंग का आदेश दिया जाता है यदि जिले में कोई विभागीय अधिकारी अपने निजी वाहन से चेकिंग कर रहा है तो इसकी जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।
कन्नौज में समाधान स्कीम के तहत ईंट भट्टों से राजस्व वसूली के संबंध में अभी कार्यालय को अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है। समय से भुगतान कराने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया जाएगा। -अंजनी कुमार, एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर, इटावा परिक्षेत्र