कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेतों पर कूड़ा डालने गई युवती का गला दबाकर बेहोश करने के बाद बलात्कार किया गया। मामले की रिपोर्ट एक नामजद सहित एक अज्ञात युवक के विरुद्ध एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
एक गांव की युवती एक सितंबर को शाम 5:30 के करीब खेतों पर कूड़ा डालने गई थी। तभी मेंहदीपुर बगिया गांव निवासी रवि रैदास पुत्र संतोष रैदास और एक अज्ञात युवक ने उसे पीछे से दबोच लिया। दुपट्टे से उसके गले में फंदा डाल दिया। इससे युवती बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत मेें दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मारपीट की रिपोर्ट तीन दिन पहले सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पीड़ित युवती अपने पिता के साथ शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक एके जैन से मिली और अपने साथ बलात्कार होने की जानकारी दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाली पुलिस को दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।