फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार हफ्ते भर में सुधरें, वर्ना खैर नहीं

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आला अफसरों की नाक के नीचे शहर में राशन दुकानदारों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने संबंधी खबर पर जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कोटेदारों को अल्टीमेटम दिया है कि वे हफ्तेभर के अंदर सारी व्यवस्थाएं ठीक कर लें, वर्ना उनकी खैर नहीं।
विज्ञापन

डीएसओ ने कहा कि राशन की दुकान पर नियमानुसार रेट बोर्ड, स्टाक बोर्ड, साइन बोर्ड, सूचना पट, शिकायत पेटिका होना अनिवार्य है। दुकान के बाहर दीवार पर टोलफ्री नंबर व बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्डधारकों की लिस्ट पेंट होनी चाहिए। जो कोटेदार ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बहानेबाजी अब बरदाश्त नहीं की जाएगी। एक-दो दिन के अंदर शहर की राशन की दुकानों पर टीम भेजकर चेकिंग कराएंगे। वह खुद भी राशन विक्रेता के यहां जाकर व्यवस्थाएं जांचेंगे। पब्लिक से हकीकत परखेंगे।
कार्डधारकों से पूछेंगे कि नियमित रूप से दुकान खुलती है या नहीं, मिट्टी का तेल, खाद्यान्न बंटता है या नहीं ? यदि छानबीन में कमियां मिलीं तो दुकान को निलंबित करने से लेकर निरस्त करने तक की कार्रवाई की जाएगी। तेल या राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा, ताकि सुधार हो। गरीब जनता का हक डकारने वाले कोटेदारों की जल्द शामत आएगी।
विज्ञापन


कालाबाजारी में राशन की दो दुकानें निरस्त
कन्नौज। राशन की कालाबाजारी करने वाले दो कोटेदारों की राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। डीएसओ ने बारामऊ बांगर की कोटेदार भाग्यवती की दुकान निरस्त करते कार्डधारकों को सौंसरापुर के कोटेदार के यहां अटैच कर दिया है। बीडीओ गुगरापुर को तत्काल नए कोटेदार का चयन करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह एसडीएम सदर सुनील शुक्ला ने राशन वितरण में अनियमितता करने वाले सीहपुर के कोटेदार विनोद गुप्ता की राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त किया है। सीहपुर के कार्डधारकों को अब सतौरा के कोटेदार के पास राशन व तेल मिलेगा। अफसरों की मानें तो दोनों कोटेदार तेल व खाद्यान्न वितरण में अनियमितता कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर जांच हुई तो आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें