फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नेहरू महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। महाविद्यालय की सचिव मुख्य अतिथि इंदिरा दुबे ने कहा कि खेलकूद से छात्र छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है।
विज्ञापन

छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में सीता प्रथम, अदिति द्वितीय, पुष्पांजलि तृतीय, लंबीकूद में नीलम प्रथम, अंजली द्वितीय, रेनू गौतम व गीता देवी तृतीय, शाटपुट थ्रो में अदिति प्रथम, नीलम द्वितीय, अंजली तृतीय, जैबलिन थ्रो में अदिति प्रथम, अनुपम देवी द्वितीय व गीता देवी ने तृतीय स्थान पाया।
छात्रों की 200 मीटर दौड़ में विपिन प्रथम, रोहित द्वितीय, पंकज तृतीय, 800 मीटर दौड़ में रणजीत सिंह प्रथम, अमित द्वितीय, मदनलाल तृतीय, लंबी कूद में रोहित प्रथम, शान मोहम्मद द्वितीय, मदनलाल तृतीय, जैबलिन थ्रो में रोहित प्रथम, प्रवेश कुमार द्वितीय, मोहित तृतीय व शाटपुट थ्रो में रोहित प्रथम, पंकज द्वितीय व रोहित चौहान तृतीय रहे।
विज्ञापन

इससे पहले उनके सहित प्राचार्य डा.यूएस शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। छात्र छात्राओं के मार्चपास्ट के बाद मुख्य अतिथि ने खेल नियमों के पालन की शपथ दिलाई। क्रीड़ाध्यक्ष डा.आरएन राय की देखरेख में डा. अजिता त्रिपाठी अवस्थी व डा. वीएन राय ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि डा. आररआर सिंह चौहान, डा. जयवीर सिंह, डा. मनोज गर्ग, डा. बबिता यादव, डा. यूपी सिंह, डा. धर्मवीर सिंह, प्रो. सर्वेश कुमार, प्रो. प्रियंका, डा. आशीष गुप्ता, डा. मनोज त्रिपाठी व प्रो. अभय त्रिपाठी ने खेलों में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें