कन्नौज। स्कूलों में ड्यूटी के वक्त नदारद रहने के लिए बदनाम बेसिक शिक्षा विभाग के टीचरों ने निर्वाचन कार्य में भी लापरवाही बरत रहे हैं। तहसीलदार ने ऐसे कई टीचरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है।
तहसीलदार राजेश कुमार ने बीएसए एके यादव को भेजे पत्र में लिखा हेडटीचर रामप्रकाश प्राथमिक विद्यालय बहेलियनपुरवा, स्वाती सोलंकी सहायक टीचर प्राइमरी स्कूल गौरियापुर, विश्वनाथ प्राइमरी स्कूल सकरी खुर्द व रविकुमार हेडटीचर अहमदपुर रौनी, पुष्पा देवी सहायक टीचर प्राइमरी स्कूल कनपटियापुर, उमा शंकर हेडटीचर प्राइमरी स्कूल मलिकापुर की ड्यूटी पदाभिहीत अधिकारी के रूप में की गई थी। इन्हें संबंधित मतदेय स्थल पर बैठकर प्रारुप छह, सात, आठ व आठ क प्राप्त करने के निर्देश दिए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भ्रमण कर चेकिंग की तो इन्हें गैरहाजिर पाया। 20 अक्तूबर को विशेष अभियान के दिन ही ये टीचर ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेकर वेतन रोकने के साथ इन टीचरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।