फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा वोट डाल अच्छा जनप्रतिनिधि चुनें

Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अच्छा जनप्रतिनिधि चुनें।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण कक्ष का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने कहा 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली छात्राएं अवश्य वोटर बनें। इसके अलावा अपने परिवार व पड़ोसियों को भी मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा देखने को मिला है अभिभावक लड़कियों को वोटर नहीं बनवाते हैं। उनका मानना है विवाह के बाद लड़की ससुराल चली जाएगी, और वोट कटवाना पड़ेगा। इस धारणा को रखने वाले लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। एसडीएम ने कहा छात्राएं मताधिकार का प्रयोग करके अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकती हैं। वोटर आईडी का होना अति आवश्यक है। कई कार्य वोटर आईडी के बिना रुक जाते हैं। प्राचार्य श्रीमती विद्या वर्मा ने छात्राओं को मतदान की उपयोगिता के बारे में बताया। कहा वोट न डालने से कभी-कभार गलत लोग चुनकर संसद, विधानसभा में पहुंच जाते हैं। और बाद में सभी को वोट देने का मलाल होता है। इस कारण सभी पहले से सजग रहें। कार्यक्रम का संचालन पुष्पलता ने किया। प्रवक्ता समाज शास्त्र सोनू पुरी ने काव्य पाठ कर छात्राओं को वोटिंग के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें