फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों को नहीं मिल पा रहा वृद्धाश्रम का लाभ

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में बुजुर्गों को आशियाना मुहैया कराने के लिए भवन तो बनकर तैयार हो गया है लेकिन संचालन न शुरू होने से अभी इसका लाभ पात्रों को नहीं मिल सका है। इसके चलते महत्वाकांक्षी योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गयी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर पालिका परिषद द्वारा 11.26 लाख रूपए की लागत से शहर के मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ में वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू कराया गया था। इसमें 4 कमरे, 1 हाल के अलावा 3 बाथरूम, 3 टायलेट व एक किचनशेड का निर्माण कराया गया है। काफी जद्दोजहद के बाद वित्तीय वर्ष 2012-13 में वृद्धाश्रम का निर्माण पूरा कराया गया। इसके वावजूद कई माह से यह बदहाल है। उपेक्षा के चलते परिसर में जगह-जगह घास उग आयी है। सूत्रों की मानें तो इसके संचालन को लेकर उठा-पटक जारी है। समाज कल्याण विभाग भी इस ओर कोई रूचि नहीं ले रहा है। इस बारे में पालिका के ईओ सतेंद्र तिवारी का कहना है कि संचालन के बारे में अभी वे कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। उधर अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र यादव का कहना है कि वृद्धाश्रम के जरिए बेघर हुए वृद्धजनों को आशियाना मुहैया कराया जाता है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों को तलब किया जाएगा। शहर के वृद्धाश्रम का जल्द संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें