फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोध्या जाने से रोकने को प्रशासन मुस्तैद

Sun, 25 Aug 2013 05:35 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा में पहुंचने वालों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में कई घंटे तक अफसरों ने विचार-मंथन किया। पुलिस व खूफिया विभाग के अधिकारियों को पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए। जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम रूपेश कुमार, एसपी हरिनारायन सिंह, एएसपी सुभाष शाक्य, सीडीओ उदयराज यादव, सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी समेत सीओ व जिले भर के थानेदारों, दारोगाओं की बैठक बुलाई गई। इसमें चौरासी कोसी यात्रा के लिए जिले की सीमा से बाहर न निकलने देने के निर्देश दिए गए।
अफसरों ने यात्रियों को परिक्रमा में शामिल होने के लिए जाने से पहले ही पकड़ लेने को लेकर विचार-विमर्श किया। एक-दूसरे की राय जानी। विभिन्न हिंदू संगठनों के मुखियाओं व पदाधिकारियों, साधुु-संतों पर विशेष निगरानी रखने के लिए हिदायत दी गई। इसके अलावा पहले से ही इन लोगों की नाकेबंदी करके जहां का तहां रोक देने की चरचा की गई। रोकने के बावजूद जाने की जिद करने वालों को गिरफ्तार करने का फरमान सुनाया गया। खूफिया विभाग को भी एलर्ट किया गया। जनसभा, मीटिंग, धरना प्रदर्शन पर भी पूरी तरह फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर सादी वरदी में पुलिस के जवान व खुफिया के दारोगा भी टोह लेते रहे। वहीं चौकी इंचार्ज से लेकर थानेदार तक आने-जाने वालों की निगरानी करने में जुट गए। उधर प्रशासन की सख्ती को देखते हुए विभिन्न संगठनों ने चुप्पी साध ली है। साधू-संतों, विहिप व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी रणनीति बदलने के संकेत दिए। पर यह बताने से कतरा गए कि कहां से कितने लोग कब रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें