छिबरामऊ(कन्नौज)। शाक्य मुनि बुद्ध बिहार समिति व यूथ बुध्दिष्ट सोसायटी के तत्वावधान में ग्राम बढ़ैपुर के बुद्ध विहार में रविवार की रात आयोजित जादू व नाटक आदि देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
बुद्ध विहार के मंच पर रात 8 बजे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के गीत एवं नाटक प्रभाग की ओर से प्रस्तुत जादू के कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद 11 बजे से सांस्कृतिक रंगमंच सराय अगहत (एटा) ने अंगुलिमाल नाटक की प्रस्तुति दी। डाकू अंगुलिमाल मनुष्य को मारकर उसकी उंगली अपने गले की माला में पिरो लेता था। आखिरकार वह भगवान बुद्ध की शरण में आकर बहुत बड़ा भिक्षु बन गया।
अंत में संयोजक तीर्थराज बुद्ध ने आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (गृह) टी.प्रसाद शाक्य, जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश शाक्य, मोहन सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी बीएल मौर्य, सुभाष शाक्य व रामशंकर शाक्य सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।