तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज के शैक्षणिक भवन में बुधवार की दोपहर सीएमई सेमिनार में कानपुर मेडिकल कालेज के फिजियोलाजी विभागाध्यक्ष डा. जलज सक्सेना ने मेडिकल कालेज के स्टूडेंट्स को मष्तिष्क रोगों से संबंधित बीमारियों व मष्तिष्क की बनावट के बारे में विस्तार से जानकारियां उपलब्ध कराईं।
मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के निर्देश पर आयोजित किए गए इस सेमिनार का विषय बेसल गैंगलिया एंड पार्कीनोनिज्म था। डा. सक्सेना ने लेक्चर थिएटर में कंप्यूटर स्क्रीन के जरिए स्टूडेंट्स को मष्तिष्क की बनावट व उसके भीतरी हिस्सों के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि बेसल गैंगलिया मष्तिष्ट का एक पार्ट है। इसमें कोई भी कमी अथवा जरा सी चोट पहुंचने पर मनुष्य के सभी अंग निष्क्रिय होने लगते हैं। करीब एक घंटे तक चले इस व्याख्यान के दौरान उन्होंने प्रथम वर्ष की बेसिक एजूकेशन व उसकी किस तरह से पढ़ाई की जाए, इस बारे में भी स्टूडेंट्स को टिप्स दिए।
इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संदीप कौशिक, सीएमएस डा. रामनाथ सिंह, सर्जन डा. आईए अंसारी, एनाटामी की प्रवक्ता डा. अंजू यादव, फिजियोलाजी के प्रवक्ता डा. हिफजुलरहमान, डा. विपुल चंद्र कलीटा, मेडिसिन के डा. हरीश गुप्ता, बायोकेमेस्ट्री की विभागाध्यक्ष डा. रीना संत, रेडियोलाजी की डा. सोनल मौजूद रहीं।