फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावी पद के बिना कोई सेवा नहीं कर सकता:विधायक

Wed, 23 Jan 2013 05:31 AM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत खुबरियापुर रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गोष्ठी में मुख्य अतिथि तिर्वा के विधायक विजयबहादुरपाल ने कहा कि प्रजातंत्र में बिना प्रभावी पद के कोई भी सेवा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उन्होंने वोट की ताकत का अहसास करते हुए कहा कि जब तक शत प्रतिशत मतदान के प्रति हम सब जागरूक नहीं होंगे तब तक हमारा प्रजातंत्र मजबूत नहीं होगा। हमें अपना वोट बनवाना है और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। शिक्षा की गुणवत्ता पर चोट करते हुए कहा कि आज शिक्षण संस्थाएं तो बढ़ रही हैं लेकिन गुणवत्ता हद से ज्यादा घटती जा रही है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आओ गांव की ओर चलें और ग्रामीणों को मतदान का अधिकार बताएं। कार्यक्रम के संयोजक उपजिलाधिकारी राजेंद्रसिंह सेंगर ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए मतदान तथा मतदाता पहचानपत्र की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इससे पूर्व तिर्वा के विधायक विजयबहादुर पाल ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण के बाद दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सीसीए के चेयरमैन प्रदीप प्रधान के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रिंसीपल जिम थामस ने विधायक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, नाटक, समूहगान प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों के अलावा व्यापार मंडल के राजीव दुबे, रामानंद वर्मा, श्रवणकुमार तोमर, सुरेश पेंटर, आनंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, शशिकांत शुक्ला आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें