फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती के साथ पशुपालन कर उठाएं लाभ

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर/तालग्राम। थाना क्षेत्र के गांव ताहपुर स्थित न्याय पंचायत भवन में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में तालग्राम चेयरमैन दिनेश यादव ने गोष्ठी का शुभारम्भ कराया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे हरीशचंद्र कनौजिया ने कहा कि पोल्ट्री फार्म, डेयरी विकास कर किसान अपनी मेहनत का अच्छा लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेत में फसल बुवाई व काटने के दौरान ही अधिक काम होता है। बाकी समय किसान बेकारी की समस्या से जूझता है। पशुपालन के जरिए किसानों के समय का सदुपयोग होता है। वहीं आर्थिक आय का साधन बढ़ने से संपन्नता भी आती है। डा. एनएस कटियार ने किसानों को मुर्गी पालन की तकनीकी जानकारियां दीं। साथ ही महिलाओं केा डेरी व्यवसाय में परिवार का सहयोग करने को प्रोत्साहित किया। इंदरगढ़ के पशु चिकित्साधिकारी डा. कुलदीप राठौर ने पशुओं में फैलने वाले रोगों व उनकी पहिचान और समय से टीकाकरण कराने के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी को तालग्राम उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सचान व एमएल मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर श्याम सिंह पटेल, सलीम खां, चंद्रशेखर, शांति देवी, मंजू देवी, विमला देवी, धर्मपाल, फूलचंद्र, जगवेंद्र प्रसाद, नरेशचंद्र कनौजिया, विनोद कुमार, रामसुमिरन, विजय, रामदत्त, देवेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें