फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर आए भाई की ट्रक से कुचलकर मौत

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। गुरुवार की देर रात करीब 8 बजे जीटी रोड पर करमुल्लापुर (प्रेमपुर) के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साईकिल सवार युवक को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक अपनी बहन के घर भैयादूज खाने आया था।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के ग्राम बारामऊ निवासी रामबाबू यादव (कल्लू) का पुत्र रिंकू (20) ट्रक चलाता है। गुरूवार को वह ट्रक लेकर छिबरामऊ कोतवाली के ग्राम करमुल्लापुर (प्रेमपुर) पहुंचा। यहां उसकी बहन रहती है। उसकी बहन ने भईया की लंबी उम्र की दुआ करते हुए उसको टीका कर मुंह मीठा कराया। देर रात करीब 8 बजे वह अपने मोबाइल में रीचार्ज कराने के लिए साईकिल से घिलोई जा रहा था। जीटी रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसके टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर मृतक के रिश्तेदारों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे सब रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ रमेशकुमार भारतीय मौके पर पहुंचे तथा जाम लगाए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें