तिर्वा। नगर पंचायत ने 97 ऐसे दुकानदारों को नोटिस भेजा है, जो सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन पर गलत तरीके से काबिज हैं। एक सप्ताह में अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर चलेगा।
नगर पंचायत तिर्वागंज की ओर से कस्बे के ठठिया चौराहे से लेकर गांधी चौराहा, खैरनगर रोड, बेला रोड, सुजान सराय रोड समेत सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर लिया गया है। अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ईओ उमेश सिंह ने बताया कि 97 दुकानदारों को नोटिस देते अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।