फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अग्नि को साक्षी मान 97 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। कस्बे के नहर पुल के समीप स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शासन की ओर से पंजीकृत 107 जोड़ों में से 101 जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में 97 जोड़ों ने सनातन रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं। पंडित सुभाषचंद्र दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराया। वहीं, चार जोड़ों को मौलवी राशिद अली ने निकाह पढ़ाया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश राजपूत ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और 25 हजार रुपये के उपहार प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम में जोड़ों की संख्या अधिक होने के कारण परिजनों की भी काफी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस और अग्निशमन दल की तैनाती की गई थी।
हाल ही में हसेरन में हुई अव्यवस्थाओं से सबक लेते हुए इस बार ब्लाक प्रशासन की टीम ने व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। निजी गेस्ट हाउस में आयोजन होने के कारण व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती गई। विनोद कुमार पटेल के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीडीओ सौरिख मनोज कुमार पोरवाल, एडीओ पंचायत विनय मिश्रा, अखिलेश सिंह चौहान, एडीओ समाज कल्याण विभाग शिशुपाल सिंह, रिस्की ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें