फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 हजार किसानों का डाटा पोर्टल पर भेजा

विज्ञापन
100 rupee
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में जिला प्रशासन एड़ी से चोटी का जोर लगाए हुए है। तीनों तहसीलों में करीब एक सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों, अफसरों व अन्य विभागों के कंप्यूटर आपरेटरों को लगाकर सत्यापन के बाद किसानों के डाटा क ी फीडिंग कराई जा रही है। इससे कि किसानों को चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले खाते में दो हजार रुपये धनराशि हस्तांतरित किए जा सकें। तीनों तहसीलों में 1 लाख 9 हजार किसानों की फीडिंग कराई जा चुकी है। प्रधानमंत्री पोर्टल पर 95 हजार किसानों का डाटा सत्यापन के बाद भेजा जा चुका है। कन्नौज जिला किसानों की फीडिंग में मंडल में तीसरे स्थान पर है।  कानपुर नगर पहले व इटावा दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की धनराशि दिए जाने का वायदा किया था। तीनों तहसीलों में राजस्व कर्मचारियों को लगाकर पंजीकृत किसानों का सत्यापन शुरू कराया गया। लेटलतीफी को देखते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने तीनों तहसीलों में करीब एक सैकड़ा कर्मचारियों व कंप्यूटर आपरेटर को लगाकर फीडिंग शुरू कराई। इससे कि पंजीकृत किसानों की फीडिंग का कार्य पूर्ण हो सके। किसानों के खाते में पहली किस्त की धनराशि समय से आ जाए। मुख्य विकास अधिकारी एसके सिंह भी फीडिंग के कार्य की मानीटरिंग कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि किसानों के सत्यापन के बाद फीडिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। कन्नौज जिला मंडल में तीसरी पोजीशन पर है। एक लाख नौ हजार किसानों की फीडिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। प्रधानमंत्री पोर्टल पर 95 हजार किसानों का डाटा भेज दिया गया है। केंद्र सरकार से यदि इस डाटा को उठाकर धनराशि हस्तांतरित की जाती है तो किसी तरह की दिक्कत नहीं है। पहले चरण की फीडिंग का कार्य 20 से 22 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद उन किसानों की फीडिंग कराई जाएगी, जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं हैं। पहले उन किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य पूर्ण कराया जाएगा, सत्यापन के बाद फीडिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें