फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 93 उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर योजना की सब्सिडी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से उपभोक्ता को सब्सिडी मिलती है। इसके लिए बिजली निगम द्वारा नेट मीटरिंग किया जाना आवश्यक है। जिले में 534 सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं पर नेट मीटरिंग प्रक्रिया पूरी न होने के कारण 441 को ही सब्सिडी मिल सकी है। 93 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का इंतजार है।
विज्ञापन

बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई गई है। योजना के तहत एक से तीन किलोवाट तक का सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। साथ ही 30 हजार रुपये की सब्सिडी राज्य सरकार भी दे रही है। इस तरह सब्सिडी के साथ सोलर संयंत्र काफी मुनासिब कीमत में लग जाता है, जो आम आदमी के बजट में है। इस कारण लोगों का रुझान सोलर संयंत्र स्थापित करने में है।
हालांकि बिजली निगम पीएम सूर्य घर योजना को लेकर बेपरवाह दिखाई दे रहा है। बिजली निगम की लापरवाही के कारण सोलर संयंत्र स्थापित करा चुके 93 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अभी तक नेट मीटरिंग से नहीं जोड़े जा सके। इस कारण इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सका है। समय से सब्सिडी न मिलने के कारण लोग सोलर संयंत्र स्थापित कराने मेें हिचकिचा रहे हैं कि पता नहीं सब्सिडी मिलेगी भी या नहीं मिलेगी। यही वजह है कि जिले में सोलर संयंत्र स्थापित करने की योजना की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी यूपीनेडा अनुपम राय का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के सोलर कनेक्शन हाे चुके हैं और सब्सिडी नहीं मिली है। उनके कनेक्शन नेट मीटरिंग से जोड़ने के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा गया है। जल्द ही नेट मीटरिंग हो जाएगी इसके बाद उपभोक्ताओं को नियमानुसार सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें