अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। सभासदों ने वार्ड अध्यक्ष का दर्जा दिलाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
मंगलवार को तहसील पहुंचे सभासदों ने उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सभासदों को वार्ड अध्यक्ष के रूप में मान्यता प्रदान कर उन्हें अधिकार सौंपे जाए, साथ ही ईओ के साथ संयुक्त रूप से प्रथक-प्रथक बैंक खाता हो, जिससे वार्ड में विकास कार्य हेतु किसी अन्य पर निर्भर न होना पड़े।
इसके अलावा ग्राम प्रधान के बराबर वार्ड सभासदों को यात्रा भत्ता व मानदेय बढ़ाया जाए। साथ ही ट्रेन व बसों में सभासदों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान रानू कुरैशी, नरेंद्र शर्मा, मो. वारिस, धर्मेंद्र दुबे, नीरजा देवी, अतुल वर्मा, नीलम, शशिप्रभा, अरुण कुमार, शाहनवाज, संजय सिंह उर्फ अक्कू भदौरिया आदि सभासद मौजूद रहे।
सभासदों को मिले वार्ड अध्यक्ष का अधिकार
08सीएचबीपी52 एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद।