फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय मेडिकल कालेज की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ के चलते दो बच्चे परिजनों से बिछुड़ गए। एक बच्चे को एक महिला ने अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। मामला खुल जाने पर महिला ने माफी मांगी। दूसरे बच्चे को सिक्योरिटी गार्ड ने तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया।

गुरसहायगंज कोतवाली के रुदौली गांव का निवासी साजन राजकीय मेडिकल कालेज में सुरक्षा गार्ड है। वह अपने दो साल के बच्चे को कान के दर्द की दवा दिलाने लाया था। दोपहर बारह बजे के करीब वह ईएनटी वार्ड में अपने बच्चे को दिखाने गया। यहां भीड़भाड़ के कारण उसका बच्चा बिछुड़ गया। इसी दौरान लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान गार्ड की निगाह उस पर पड़ी। इस पर महिला अपना बच्चा बताने लगी। जब गार्ड ने बताया कि यह उसका बच्चा है। तब महिला ने माफी मांगी और बच्चे को छोड़ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तिर्वा कोतवाली के रूपपुर गांव निवासी संजीव अपनी दो साल की बच्ची को दिखाने के लिए ओपीडी के मेडिसिन वार्ड में लाए थे। यहां बच्ची बिछुड़ गई। इस पर हंगामा हो गया। यहां तैनात गार्ड अतुल कुमार शुक्ला ने बच्ची को तलाशकर परिजनों के हवाले कर दिया।

मेडिकल कालेज में महिला ने बच्चे को ले जाने का किया प्रयास
हंगामा होने पर दूसरे बच्चे को सिक्योरिटी गार्ड ने तलाश कर सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें