सौरिख (कन्नौज)। होली के त्योहार के मद्देनजर थाने में शांति कमेटी की बैठक हुई। यहां पर्व के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया गया।
सोमवार को थाना परिसर में हुई शांति कमेटी की बैठक में होली के त्योहार को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी और लोगों के सुझाव लिए गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। बाइक पर तीन सवारी न चलें, जबरन किसी पर रंग न डालें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 55 लोगों की टीम बनाई गई है। यह जो शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेगी। लोगों ने कहा कि त्योहार के दिन पुलिस सिविल ड्रेस में गश्त करे, ताकि अराजकतत्व पर नजर रखी जा सके। बैठक में आदेश दुबे, राजन सैनी, राघव दुबे, वासु दुबे, गौरव दुबे, अली अब्बास, गुड्डू लंबरदार, गिरीशचंद्र वर्मा मौजूद रहे।