छिबरामऊ (कन्नौज)। ब्लाक संसाधन केंद्र में लर्निंग आउटकम्स प्रशिक्षण में सोमवार को तीसरे बैच के पहले दिन अध्यापकों को परिचय संबंधी जानकारी दी गईं। साथ ही खेल के माध्यम से पढ़ाने के गुर सिखाए गए।
मास्टर ट्रेनर बृजेश वर्मा, बलराम शास्त्री, राफिया आमीन, मो.आकिल, सत्यप्रकाश ने अध्यापकों को परिचय के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दीं। अध्यापकों को प्रोफार्मा उपलब्ध कराए गए। अभिभावक से अपने बच्चे की स्वयं मानीटरिंग कराई जाएगी। बच्चों को टीएलएम, नाटक, कहानियों, खेल के माध्यम से सरल ढंग से पढ़ाए जाने के टिप्स दिए गए।
हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी में लर्निंग आउटकम्स प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बच्चों को परिवेश से संबंधित वस्तुओं से जोड़कर शिक्षा देने की जानकारी दी। शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियां कराकर उसी के अनुरूप बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। गौरव, ब्रजपाल सिंह भदौरिया समेत सभी एबीआरसी व प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे 39 शिक्षक मौजूद रहे।