तालग्राम(कन्नौज)। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की लर्निंग आउटकम संप्राप्ति हेतु ओएमआर सीट पर ग्रेड निर्धारण के लिए बीएसए के निर्देश पर परीक्षा का आयोजित कराई गई।
विकास खंड तालग्राम के प्राथमिक विद्यालय गदोरा, नेपालपुर, चचियापुर, चांदापुर, चौतराहार, मायापुर्वा, सिंघनापुर कस्बा तालग्राम, आसमपुर पट्टी, गधई ऊसर समेत अन्य विद्यालयों में सुबह 10 बजे से 11:30 तक संकुल प्रभारियों व प्रधानाध्यापकों की देखरेख में लर्निंग आउटकम संप्राप्ति हेतु परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक स्कूल अमोलर, तिलकसराय, फिरोजपुर,भवानीसराय सलेमपुर सहित अन्य विद्यालयों में एक से तीन बजे तक बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने हेतु परीक्षा आयोजित हुई। कापियों को बीआरसी सरायप्रयाग मूल्यांकन को भेजा गया। संकुल प्रभारी सुदीप पटेल, राजेंद्र पटेल, नवीन मिश्रा, वीरपाल कुशवाहा ने बताया कि लर्र्निंग आउटकम परीक्षा में कक्षा एक से दो के बच्चों को 50 मिनट, कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं को 90 मिनट व छह से आठ तक के छात्रों को दो घंटे के समय में प्रश्न हल करने का समय दिया गया। ओएमआर सीट को बीआरसी भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर परीक्षा आयोजित कराई गई है। बच्चों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है।
छात्रों का ग्रेड निर्धारण करने के लिए कराई गई परीक्षा
संकुल प्रभारियों व प्रधानाध्यापकों की देखरेख में आयोजित हुई परीक्षा