फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट 78 लोगों को दबोचा

Sat, 12 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे मजिस्ट्रेट के छापे एवं आरपीएफ के जवानों की छानबीन के दौरान 78 लोगों को रेलवे के कई नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बाद में इन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इनमें से 11 लोगों को जेल भेजा गया, जबकि अन्य को जुर्माना अदा करने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ दरोगा प्रशांत यादव ने बताया कि बीते दिनों जसोदा में हुई ट्रेन दुर्घटना के दौरान पायदान पर बैठने वाले कई यात्री घायल हो गए थे, जबकि एक यात्री की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ के जवानों ने अभियान चलाया। इस दौरान टीमों द्वारा 78 यात्रियों को पकड़ा गया।

इन्हें रेलवे के यात्री प्रतीक्षालय में काफी देर तक बंद किया गया। इनमें बिना टिकट, महिला बोगी में बैठने वाले, विकलांग कोच में बैठने वाले, बिना टिकट प्लेटफार्म पर टहलने वाले, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व रेलवे यात्रा के दौरान पायदान पर बैठकर यात्रा करने वालों को दबोचा गया। इन्हें पकड़कर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें