फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: समर्थ पोर्टल पर 73.6 फीसदी मिले सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विकसित उत्तर प्रदेश का दस्तावेज तैयार करने के लिए जनता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विजन डाक्यूमेंट के लिए जनता ने पोर्टल के माध्यम से एक लाख के सापेक्ष शुक्रवार तक 73,653 सुझाव भेजे हैं। सबसे अधिक सुझाव 31 वर्ष से कम आयु के युवाओं ने दिए हैं।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल पर 56,243 सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से और 17,410 सुझाव नगरीय क्षेत्रों से आए हैं। 31 वर्ष तक के युवाओं ने 43,899 सुझाव दिए हैं। 31 से 60 वर्ष के 27,108 और 60 से अधिक के 2646 ने सुझाव दिए हैं।शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए जनता की तरफ से सबसे अधिक सुझाव आ रहे हैं। 12 प्रमुख सेक्टरों से सुझाव लिए जा रहे हैं। सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सुझाव दिए हैं। सुझाव देने में शहर के लोग पीछे हैं।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से जनविकास की भावना को सशक्त करना है। युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल पर सक्रिय रूप से अपने सुझाव साझा करें और विजन 2047 कन्नौज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें