फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवार्चन कार्य में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। आदर्श आचार संहिता का पालन हर हाल में हो। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।


वाहनों के अधिग्रहण के संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय झा से जानकारी की। एआरटीओ संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरते जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की। फ्लाइंग स्क्वॉड में लगे अधिकारियों को हल्के वाहन सौंपने के निर्देश दिए। कहा कि फ्लाइंग स्क्वॉड में लगे सभी अधिकारी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करें। 24 घंटे वाहनों की चेकिंग होगी। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए भारी वाहनों को समय से अधिग्रहीत करें।
विज्ञापन

मतदान से जुड़ी सभी लेखन सामग्री समय से उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बैरीकेडिंग आदि के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि बैरीकेडिंग से संबंधित सामग्री की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

कहा कि मतदाता जागरुकता से संबंधित पोस्टर प्रत्येक बूथ पर चस्पा कराएं। मतदाता जागरुकता के लिए रैली के अतिरिक्त अन्य आवश्यक कार्यक्रम कराकर जनता को मतदान के लिए जागरूक करें। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का प्रयास करें। सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथवार व्हील चेयर के संबंध में भी सूची देने के निर्देश दिए। कहा कि मतदेय स्थलों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में सभी निर्वाचन कार्य से जुड़े अफसर मौजूद रहे।

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई
24 घंटे वाहनों की चेकिंग होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें