तालग्राम(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के गांव जरामऊ अलमापुर से बारात लेकर लौट रही बोलेरो कार बुधवार देर शाम अनियंत्रित होकर इंदरगढ़-तालग्राम मार्ग पर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत आठ बाराती घायल हो गए। इन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
कस्बा तालग्राम के लालू यादव (30 ) पुत्र इनाम सिंह बोलेरो कार क्षेत्र के ग्राम अलमापुर निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र जहान सिंह की बारात में किराये पर लेकर घाटमपुर गए थे। बुधवार शाम घाटमपुर से गांव लौटते समय थाना तालग्राम में ताहपुर ईशन नदी के पुल के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार कई फीट गहरे खड्ड में गिर गई। कार में हजरापुर गांव निवासी सचिन (20), सौरिख के हरभनापुर निवासी कुलदीप (25 ), जरामऊ अलमापुर गांव के मुकुट सिंह (40), मानसिंह (45 ), भगवंतापुर निवासी महेश (35)भी साथ थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पीछे से आ रहे बारातियों ने कार को सीधा कर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से सचिन, लालू व महेश को रेफर कर दिया गया। दो लोगों के कम चोट होने पर घर चले गए। अमोलर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।
खाई में पलटी कार, आठ घायल
घायलों को निजी चिकित्सक के यहां कराया गया भर्ती