कन्नौज। रेलवे स्टेशन से महज एक कि लोमीटर की दूरी पर चार दिनों से चार इंच टूटी पटरी पर रोजाना तमाम ट्रेनें गुजरती रही और स्टेशन मास्टर समेत रेल अधिकारियों को इसका पता ही नहीं चला। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। रविवार की सुबह गेटमैन की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने एक घंटे का ब्लाक लेकर चटकी पटरी की मरमत्त करायी। इस अवधि में इस मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रही।
रेल मंत्रालय की तमाम चेतावनी के बावजूद रेलवे के कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। आए दिन हो रही रेल दुर्घटनाओं से भी रेल प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। कन्नौज स्टेशन से फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली पटरी की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर करीब 4 इंच तक चटक गई। जानकारी के मुताबिक चार दिन से ट्रैक से ट्रेने गुजरती रहीं। टूटे हुए रेलवे ट्रैक पर ट्रैकमैन रविवार सुबह चेकिंग करने के लिए निकला था कि उसे रेलवे पटरी चटकी दिखाई पड़ी। तत्काल उसने इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने तत्काल रेलवे पटरी को बदलवाने का काम शुरु किया।
इस दौरान करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। वहीं पटरी रख जाने के बाद वेल्डिंग पूरी होने तक कासन लगाकर गाड़ियों को गुजारा गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लाकड़ा ने बताया कि पटरी चटकी जैसी होने की कोई सूचना नहीं है। कुछ दिक्कत थी जिसे ठीक कर दिया गया। यातायात बाधित नहीं रहा।
चार दिनों तक चटकी पटरी से गुजरती रहीं ट्रेनें
- कन्नौज रेलवे स्टेशन से महज एक किमी दूरी पर चटका ट्रैक
- रविवार को एक घंटे का ब्लाक लेकर बदली गई 4 इंच तक चटकी पटरी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो नंबर -13 : पटरी की मरम्मत करते रेलवे कर्मचारी।