फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धनतेरस पर 70 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। धनतेरस पर शनिवार को इत्रनगरी की बाजार में धन बरसा हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बाजार खिलखिलाता चला गया। बाजार में भीड़ को देखकर कारोबारियों के चेहरे चमक उठे। सराफा, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, ऑटो मोबाइल शोरूमों से खरीदारी हुई। कारोबारियों के मुताबिक इस बार धनतेरस की ब्रिकी का आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दी। वाहन घर ले जाने की होड़ में एजेंसियों में मेला लगा रहा। सरकारी कर्मचारियों के साथ आलू सस्ता होने के बाद भी किसानों ने भी दिल खोल कर खर्च किया। दीपावली ऑफर से सजे बाजार में एक सप्ताह से धूम मची है पर धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी की। परिवार के साथ लोग पसंद के सामान को खरीद कर घर ले गए।
सराफा बाजार में महिलाओं ने जेवर खरीदे साथ ही चांदी, सोना के सिक्का व चांदी के बर्तन भी बिके। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एलईडी टीवी, फ्रिज सहित अन्य अत्याधुनिक सामान खरीदकर लोग घर ले गए। बच्चों व युवाओं ने स्मार्ट फोन, लैपटॉप आदि की खरीदारी में पीछे नहीं रहे। पहले से बुकिंग कराए लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहन का तोहफा लेकर घर पहुंचे तो पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा।
विज्ञापन


बर्तन की खनक से चहका बाजार
शहर की बर्तन मार्केट में लोगों का हुजूम उमड़ा। मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों की पसंद बर्तन खरीदने को लेकर रही। गैस चूल्हा, बर्तन स्टैंड की बिक्री हुई।

इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी खूब बिके
ब्रांडेड कंपनियों के टीवी, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल फोन, टैबलेट व लैपटॉप लोगों ने खरीदे। खास बात यह रही कि एलईडी कंपनियों ने सेट टॉप बॉक्स का गिफ्ट भी दिया। फ्रिज की खरीदारी में विशेष एक्सचेंज ऑफर रहा। दुकानदारों के चेहरे भीड़ व बिक्री के कारण खिले रहे।

कपड़ा बाजार खिल उठा
रेडीमेड गारमेंट्स की खूब बिक्री हुई। खासकर डिजाइनर शेरवानी खूब पसंद की गई। इसकी कीमत चार हजार से शुरू हुई। साड़ी बाजार में सिल्क, शिफॉन, गार्डेन सिल्क व बनारसी साड़ी की खूब बिक्री हुई। बॉलीवुड स्टाइल की साड़ियां भी खूब पसंद की गईं।

बाइक व कार मार्केट भी रहा गर्म
जीएसटी कम होने पर बाइक व कार मार्केट में माइलेज व कलर को लेकर लोगों में होड़ रही। वाहन के साथ उनके माइलेज पर भी खरीदारों की निगाह रही। 500 बाइकों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। युवाओं ने रेसर बाइक को अधिक पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें