फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 युवाओं ने कराई स्क्रीनिंग, तब पहुंचे गांव

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में स्क्रीनिंग करते डॉक्टर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। गैरप्रांतों में काम बंद होने पर राजस्थान, पंजाब, मुंबई समेत कई राज्यों से आए 55 युवाओं को देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने इन्हें गांव के बाहर रोक लिया। इन्हें मेडिकल परीक्षण कराने के लिए मेडिकल कालेज भेजा। युवाओं ने मेडिकल कालेज में स्क्रीनिंग कराई। यहां सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद यह गांव पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर गैरप्रांतों में काम करने वाले लौट रहे हैं। मंगलवार को तहसील क्षेत्र के अमृतपुर्वा, डडियन, मलगई, सुखसेनपुर गांव में मुंबई, राजस्थान, पंजाब से करीब 55 लोग लौटे। ग्रामीणों ने इन्हें गांव में नहीं जाने दिया। सभी ने मेडिकल कालेज पहुंचकर अपना चिकित्सक परीक्षण कराया। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब 55 लोग अपनी स्क्रीनिंग कराने आए थे। कोई भी संदिग्ध नहीं मिला।
बाहर से लौटने वाले लोगों की तलाश में जुटा प्रशासन
तिर्वा। कोरोना से बचाव के लिए बाहर से लौटने वालों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। सरकार ने प्रदेश को लॉकडाउन घोषित कर दिया है। बाहर से किसी व्यक्ति के आने पर कोरोना वायरस का प्रकोप गांव में न फैल पाए, इसके लिए प्रशासन ने बाहर से लौटने वाले सभी लोगों को चिह्नित करवाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने ग्राम प्रधान, सचिव व सफाई कर्मियों को लगाया है। बीडीओ सरला देवी ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें