फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के फरमान के बाद जल्द गठित होगी हसेरन ब्लाक की कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया के वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं में पावर सीज कर दिए गए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि शासन को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। निर्देश मिलने के बाद कमेटी का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर कराई गई जांच में हसेरन ब्लाक प्रमुख को वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं में दोषी ठहराते हुए पावर सीज किए गए हैं। उन पर आरोप है कि चार निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। एक कार्य में लागत मूल्य से अधिक का भुगतान किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासन ने ब्लाक प्रमुख हसेरन के पावर सीज कर दिए हैं। डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायतीराज अनुभाग-2 को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची भेज दी गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद कमेटी का गठन किया जाएगा। उधर, ब्लाक प्रमुख सीट हथियाने के लिए सत्ता पक्ष के नेताओं ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इससे कि ब्लाक प्रमुख के पद पर किसी अपने को बैठाया जा सके।
विज्ञापन


शासन के फरमान के बाद गठित होगी कमेटी
हसेरन ब्लाक प्रमुख के पावर किए गए हैं सीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें