छिबरामऊ(कन्नौज)। तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक बुलाई गई। बैठक में 23 व 24 फरवरी को चलने वाले विशेष अभियान के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। छूटे दिव्यांग मतदाताओं की सूची तैयार कर जमा करने के निर्देश दिए गए।
गुरुवार को एसडीएम गौरव शुक्ला ने बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। बताया कि 22 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है। 23 व 24 फरवरी को विशेष अभियान चलेगा। यदि कोई भी मतदाता छूट गया या किसी का मतदाता सूची से नाम कटना है या संशोधन होना है, तो फार्म भरकर 24 तक जमा करा दें। 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं पर ज्यादा फोकस रहेगा। यदि किसी दिव्यांग मतदाता का सूची में नाम शामिल होने से छूट गया है, तो उनकी सूची तैयार कर 24 फरवरी तक जमा कर दें, इससे कि मतदान के समय उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की व्यवस्था की जा सके। निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
छूटे दिव्यांग मतदाताओं की सूची करें तैयार
बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश