फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से दंपति समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। विशुनगढ़ रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन



हृदयरामपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह (42) पुत्र बलदेव मंगलवार को पत्नी सावनश्री (40) व पुत्र अवनेश (26) के साथ बाइक से जनपद मैनपुरी के भोगांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार की दोपहर वह वापस गांव जा रहे थे। विशुनगढ़ रोड पर महमूदपुर खास गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। यह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस वाहन व एंबुलेंस से तीनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से दंपति समेत तीन घायल
रिश्तेदारी से लौट रहे थे बाइक सवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें