फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बेड की मेटरनिटी विंग के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
राजकीय महिला चिकित्सालय। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। राजकीय महिला चिकित्सालय में 50 बेड की मेटरनिटी विंग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने शुक्रवार से चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई का काम शुरू करा दिया है। परिसर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटवाकर जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय की पहल पर नगर के महिला चिकित्सालय में 50 बेड की मेटरनिटी विंग के निर्माण की शुरुआत हो गई है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर ने परिसर की सफाई शुरू करा दी है। पांच करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये की लागत से बनने वाली मेटरनिटी विंग के लिए शासन से दो करोड़ 81 लाख व 19 हजार रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि निर्माण की जद में बिजली के तार आ रहे हैं। इन्हें हटवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। तारों के हटते ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें