फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 62 में से 45 पहुंचे घर, 17 का इलाज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कथा में बांटे गए प्रसाद का सेवन करने के बाद शुक्रवार की देर रात भक्तों के अचानक पेट दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आने की समस्या पैदा हाे गई। आनन-फानन में रात में ही 62 ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज लाया गया था। अगले दिन शनिवार को 45 मरीजों की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। 17 मरीजों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के सिमुआपुर गांव में मुन्नालाल कश्यप के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद खाने के बाद एक साथ 62 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। घटना के बाद सभी बीमारों को तत्काल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ गंभीर मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। स्थिति में सुधार होने पर कई लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना पर देररात ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष श्रीवास्तव की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार साहू ने प्रसाद में प्रयुक्त पंजीरी, पंचामृत, खीर समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए। साथ ही दूध आपूर्ति करने वाले विक्रेता को बुलाकर दूध का नमूना भी लिया गया है। बची हुई प्रसाद सामग्री को सील कर सुरक्षित रख लिया गया है। कि आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही लोगों के बीमार होने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


वर्जन
ग्रामीणों को प्रसाद के रूप में बांटी गई खाद्य सामग्री के रात में ही नमूने ले लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी घटना के कारणों का सही पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया अधिक गर्मी के कारण खाद्य पदार्थ दूषित हो जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

-उमेश प्रताप, उपायुक्त -खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें