फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एमबीबीएस डॉक्टर बनाने का झांसा देकर ठगे 45 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एमबीबीएस डॉक्टर बनाने का सपना दिखाकर ठगों ने छात्रा के परिवार से 45 लाख रुपये ठग लिए। हकीकत सामने आने पर पीड़ित परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा ठठिया निवासी ओमप्रकाश बाजपेई ने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर स्थित विजयंत खंड में स्टडी पॉथवे कंसल्टेंसी नाम की संस्था है। संस्था ने सोशल मीडिया पर एमबीबीएस में दाखिले के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित होने पर उन्हें भरोसा गया। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि उक्त कंसल्टेंसी में शिवांगी मिश्रा को फोन पर नातिन स्वस्ती के दाखिले की जानकारी ली। बाद में छह जून को कार्यालय जाकर मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव शर्मा से बात की।
उन्होंने बाराबंकी के एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का दावा किया। रजिस्ट्रेशन के लिए एक लाख मांगे जिसमें से 99 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से दिए। इसके बाद पांच वर्ष की फीस 80 लाख को दो किस्तों में मांगा और 20 लाख की छूट बताकर 60 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसने 35 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर दे दिया। इसके बाद सात अक्तूबर को नौ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए। नीट परीक्षा के तृतीय चरण की काउंसिलिंग का परिणाम चार नवंबर 2025 को घाषित हुआ लेकिन सूची में स्वस्ती का नाम नहीं होने पर ठगी का संदेह हुआ। अब ठगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साइबर थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि प्रकरण लखनऊ शहर से जुड़ा है। इसलिए प्रकरण की गहन छानबीन के लिए विवेचना लखनऊ साइबर सेल को ट्रांसफर की गई है। लखनऊ साइबर सेल प्रकरण की जांच कर रही है।

जलालाबाद की छात्रा से पांच हजार की ठगी
साइबर ठगों ने रकम दोगुनी-चार गुनी करने का लालच देकर छात्रा को जाल में फंसाया। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर उससे पांच हजार रुपये ठग लिए। 10 हजार रुपये और मांगने पर छात्रा को ठगी की जानकारी हुई। इस पर छात्रा ने परिजन को ठगी होने की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा के पिता राजीव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल की लेकिन करीब आधा घंटे तक बात नहीं हो सकी। बात हुई तो उन्होंने एक घंटे बाद दोबारा फोन करने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजीव के अनुसार दोबारा टोलफ्री नंबर पर बात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि शनिवार को साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें