छिबरामऊ। सौरिख रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर (बाबा की बगिया) के सामने सोमवार को बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सेवानिवृत्त दरोगा व दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया। गंभीर हालत में दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा कालीचरन (67) बाबा की बगिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दर्शनों के लिए जा रहे थे। तभी थाना सौरिख के ग्राम सलेमपुर अंतर्गत डिगरी गांव निवासी अजय (20) सौरिख की तरफ से गलत लेन पर आ रहा था। बाबा की बगिया संपर्क मार्ग मोड पर दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर डाॅ. संतोष मिश्रा ने दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को लेकर तिर्वा रवाना हो गए। (संवाद)